उपेन्द्र कुशवाहा ने CM नीतीश से मुलाकात कर दी बधाई,JDU में शामिल होने पर दिया बड़ा बयान..

नीतीश कुनार के एनडीए गठबंधन के नेता के रूप में सीएम का पद संभालने के बाद उनके पुराने सहयोगी उपेन्द्र कुशावाह ने मुलाकात की है और बिहार की एनडीए सरकार में फिर से मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने पर नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि एऩडीए की सरकार बनने के बाद राज्य की विधि व्यवस्था में सुधार होगा.वहीं जेडीयू में शामिल होने के सवाल पर सिरे से नकार दिया।

बताते चलें कि नीतीश कुमार के एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाये जाने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा नाराज हो गये थे और जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाकर बीजेपी के साथ समझौता कर लिया था।

जब नीतीश कुमार फिर से महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ सरकार बना रहे थे तो वे क्षेत्र में निकल गये थे,पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के फोन करने पर वे आधे रास्ते से लौटकर राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.शपथ ग्रहण के पांच दिन बाद उपेन्द्र कुशवाहा व्यक्तिगत रूप से सीएम नीतीश कुमार से मिलकार बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…