महागठबंधन ने दिया था CM बनने का ऑफर,अब नीतीश सरकार में चाहिए 2 मंत्रीपद-मांझी

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बड़ा दावा किया है और हम कोटे से प्रदेश अध्यक्ष अनल कुमार सिंह को मंत्री बनाने की मांग की है।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ा खुलासा भी किया है.मांझी ने कहा कि महागठबंधन सरकार में उन्हें सीएम बनाना का ऑफर किया गया था,इसकी जानकारी उन्होंने इसकी जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं सीएम नीतीश के साथ नित्यानंद राय को भी थी.इतना बड़ा ऑफिर को उन्होंने ठुकरा दिया था.इसलिए इस सरकार में उनकी पार्टी को दो मंत्री पद मिलना चाहिए।

मांझी ने कहा कि नीतीश सरकार में निर्दलीय विधायक को मनचाहा विभाग मिल रहा है.अगर हम पार्टी को 2 मंत्रीपद नहीं मिला था ये अन्याय ही माना जाएगा.दो मंत्रीपद नहीं मिलने के सवाल पर मांझी ने कहा कि जीतन राम मांझी को पैसा और पद से नही तौला जा सकता है.इस लिए मैं एनडीए के साथ हूं।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…