साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने मारी राजनीति में एंट्री, बनाई अपनी नई पार्टी, जानें नाम

तमिल फिल्मों के बड़े स्टार और अपने फैंस के बीच थलापति विजय के नाम से पहचाने जाने वाले विजय ने राजनीति में अपना कदम जमा दिया है। एक्टर की राजनीति में दमदार एंट्री हो गई है। फिल्मों से राजनीति का सफर थलापति विजय ने शुरू कर दिया है। ऐसे में थलापति विजय के लिए ये पूरी तरह से एक नया आगाज होने वाला है। थलापति विजय ने किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं ज्वाइन किया है, बल्कि उन्होंने खुद अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई है। राजनीति में आने के साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का भी ऐलाम कर दिया है।

बनाई नई पार्टी

एक्टर विजय की इस नई पार्टी का नाम तमिल वेट्री कषगम है। पार्टी ने आज ये भी स्पष्ट कर दिया इस साल लोकसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी भाग नहीं लेगी। पार्टी का लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करना है। इस साल के लोकसभा चुनाव में पार्टी किसी भी दल का समर्थन नहीं करेगी। ये भी स्पष्ट कर दिया गया है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। रजनीकांत और कमल हासन के बाद विजय के सबसे ज्यादा चाहने वाले हैं।

रजनीकांत और कमल हसन ने भी किया था राजनीति का रुख

एक्टर विजय ने कुछ समय पहले ही राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। अपने फैंस क्लब के जरिए तमिलनाडु में एक्टर विजय पिछले कुछ अरसे से एक्टिव तरीके से समाज सेवा के काम में सक्रिय भी हैं। बता दें, थलापति विजय से पहले साउथ के कई सितारों ने राजनीति में एंट्री की है। कई नामी सितारों ने अपनी पार्टी भी बनाई। साउथ इंडस्ट्री में चलन रहा है कि एक्टर्स, सफल अभिनय करियर के बाद राजनीति में एंट्री करते हैं। तमिल सिनेमा के दिग्गज स्टार रजिनीकांत और कमल हासन ने भी साउथ सिनेमा में सफलता हासिल करने के बाद राजनीति में धांसू एंट्री की थी।

इन सितारों ने रखा था राजनीति में कदम

देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के संस्थापक और महासचिव विजयकांत भी एक्टिंग से राजनीति में आए थे। अब एक्टर इस दुनिया में नहीं रहे। एनटीआर ने भी एक्टिंग से ही अपने करियर की शुरुआत की। फैंस के दिलों की धड़कन बने और फिर राजनीति में भी सफलता हासिल की। इतना ही नहीं चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण भी अपनी पार्टी बनाकर राजनीति में जोर-शोर से लगे हुए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीट की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे ला रहा नई व्यवस्था

    Share Add as a preferred…