भागलपुर : इस माह हैंडओवर होगा मॉडर्न हॉस्पिटल

सदर अस्पताल बुधवार को पहुंचे डीडीसी ने निर्माणाधीन मॉडर्न हॉस्पिटल का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद कार्यदायी एजेंसी को हर हाल में हॉस्पिटल तैयार कर सिविल सर्जन को हैंडओवर फरवरी माह के आखिरी सप्ताह तक करने का निर्देश दिया।

दोपहर बाद डीडीसी कुमार अनुराग सदर अस्पताल पहुंचे। वे सीधे सदर अस्पताल परिसर में बन रहे मॉडर्न हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पाया कि हॉस्पिटल का करीब 73 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष बचे 23 प्रतिशत काम में टाइल्स, लिफ्ट आदि का लगना बाकी है।

मौके पर मौजूद सीएस से कहा कि वे रोजाना निर्माण की प्रगति की जानकारी स्थलीय मुआयना के जरिए लेती रहें।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर से किऊल के बीच 12 जुलाई को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, छात्रों और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Share Add as a preferred…

    जोगसर में दिनदहाड़े लूट का पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, लूटा गया मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

    Share Add as a preferred…