जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथग्रहण के बाद बोले नीतीश कुमार..अब इधर-उधर नहीं जाना

बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बिहार में एनडीए की नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बन गये हैं तो वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। राजभवन में नीतीश कुमार सहित 8 मंत्रियों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ हम पहले भी थे और आज भी हैं। हम विकास को आगे बढ़ाएंगे। हम बिहार के हित में काम करते रहेंगे। बिहार में बहुत जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम एनडीए के साथ पहले भी थे लेकिन बीच में कुछ समय के लिए दूसरे के साथ चले गए थे। अब फिर से वहीं आ गए हैं। मेरे साथ दो डिप्टी सीएम बने हैं। नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि अब इधर-उधर नहीं जाना।

 

Related Posts

कुछ ही घंटों में साफ होगी तस्वीर: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर सस्पेंस

Share Add as a preferred…

Continue reading
“साइलेंट ऑपरेशन लोटस” का आरोप: राजद ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा—नीतीश को दबाव में भेजा जा रहा राज्यसभा

Share Add as a preferred…

Continue reading