सीएम नीतीश कुमार को ‘पद्मश्री’ देने की उठी मांग, बिहार के पूर्व पर्यटन मंत्री ने बताई ये वजह

नीतीश कुमार भाजपा-आरएसएस के भेदिया हैं, जो महागठबंधन में भेद जानने के लिए ही उसमें शामिल हुए थे। एक बार फिर पल्टूराम ने बिहार के 14 करोड़ जनता को धोखा देते हुए उन्हें छला है। ये जो कुछ कर लें इन्हें विश्वास मत नहीं मिलेगा। यह कहना है बिहार के पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान का।

रविवार को सरायकेला-खरसावां में पासवान समाज के वनभोज में सम्मिलित होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे सुरेश ने स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कहीं। बकौल सुरेश, नीतीश कुमार को पलटी मारने के लिए यदि पद्मश्री मिलता है तो वो मिलना चाहिए।

ये रिकॉर्ड छठवी-सांतवी बार पल्टी मारने वाले नेता है। इन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है, वर्ष 2025 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएंगे।

लालू यादव से डरी हुई भाजपा

पूर्व पर्यटन मंत्री ने दावा किया कि नीतीश जो सोच कर गए हैं, उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी। बिहार में अभी असली खेल होना बाकी है। भाजपा, लालू यादव से डरी हुई है, इसलिए हमारी सरकार को इन्होंने तोड़ दिया, इसमें करोड़ों-अरबों रुपये का खेल हुआ है।

सुरेश ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं वे अपने राज्य में ड्राइविंग सीट पर बैठकर संगठन को मजबूत करेगी लेकिन वोट का विखंडित कर भाजपा को इसका अवसर लेने का मौका नहीं देगी।

Related Posts

पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

Share Add as a preferred…

Continue reading