नीतीश कुमार पर गरमाए तेज प्रताप यादव, ‘तुम्हारा 17 साल पर हमारा 17 महीना भारी…’

बिहार में नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ दो डिप्टी सीएम और छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इधर, राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और महागठबंधन की सरकार में मंत्री रहे तेज प्रताप यादव एक बार फिर फॉर्म में आ गए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। अपने एक्स हैंडल पर दो पोस्ट के माध्यम से उन्होंने हमला बोला है। तेज प्रताप यादव ने अपनी पोस्ट में नीतीश कुमार के 17 साल के शासन पर राजद के 17 महीने के शसान को भारी बताया है।

इसके अलावा उन्होंने अपनी एक अन्य पोस्ट में नीतीश कुमार को पलटिस कुमार बताते हुए उनकी तुलना गिरगिट से कर दी है। यहां तक कि इसके साथ उन्होंने ‘गिरगिट रत्न’ से सम्मानित किए जाने की बात भी कह डाली है।

पहले भी साधा था निशाना

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने रविवार सुबह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी कविता ही लिख दी थी।

नीतीश कुमार पर गरमाए तेज प्रताप यादव, 'तुम्हारा 17 साल पर हमारा 17 महीना भारी...'

लालू की बेटी ने भी कसे तंज

इधर, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर हमला बोला था। रविवार को उन्होंने नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के क्रम में अपने एक्स हैंडल पर कई पोस्ट किए थे। इनमें उन्होंने भी गिरगिट और कूड़ा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…