BJP में बैठकों का दौर, नीतीश कुमार को समर्थन देने पर आज हो सकता है ऐलान

बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच आज बीजेपी की विधायकों की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में नीतीश कुमार को समर्थन देने पर औपचारिक ऐलान हो सकता है. इससे पहले शनिवार को भी भारतीय जनता पार्टी पार्टी में बैठकों का दौर चलता रहा. हालांकि अभी तक पार्टी खुलकर समर्थन देने को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है. सम्राट चौधरी ने भी कहा कि अभी तक सीएम ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लिहाजा अभी समर्थन की बात कहां से आ गई?

रेणु देवी ने कहा कि हम लोग लोकसभा प्रभारी की बैठक में शामिल होने आए हैं. अभी तक नीतीश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, ऐसे में बीजेपी के समर्थन की बात ही कहां है? वैसे भी इस पर फैसला शीर्ष आलाकमान को करना है. हमलोग पार्टी के फैसले के साथ हैं।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई. कमेटी की इस बैठक के बाद प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. बैठक में तमाम विधायक सांसद विधान पार्षद और प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए. विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि साहनी से जब ईटीवी भारत संवाददाता ने पूछा कि आप लोग नीतीश कुमार का स्वागत के लिए तैयार हैं तो उन्होंने कहा कि इस पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…