गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखी देश की ताकत, ‘नारी शक्ति’ को समर्पित रही झांकियां

देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आज ‘महिला सशक्तीकरण’ पर केंद्रित झांकियां प्रदर्शित की गईं। इन झांकियों में सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक देखने को मिली। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कर्तव्य पथ पर दिखी महिला बाइकर्स की दिलेरी

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का अद्भुत परिचय दिया।

कर्तव्य पथ पर नजर आई गृह मंत्रालय की झांकी

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में गृह मंत्रालय की झांकी प्रस्तुत की गई।

तेलंगाना की झांकी में दिखा स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान

तेलंगाना की झांकी में राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को दिखाया गया है। इस झांकी में कोमारमभीम और चकली इलम्मा की झलक नजर आई।

झारखंड की झांकी में दिखी आदिवासी महिलाओं की क्षमता

झारखंड की झांकी तसर रेशम मॉडल पर आधारित रही। इसमें आदिवासी महिलाओं की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। तसर रेशम से 1.5 लाख लोगों को रोज़गार मिला है।

टूरिज्म पर रहा मेघालय की झांकी का फोकस

मेघालय की झांकी का फोकस राज्य में टूरिज्म पर रहा। इस झांकी में राज्य की संस्कृति और वैभव का प्रदर्शन किया गया।

गुजरात की झांकी में नजर आया टूरिज्म विलेज धोर्डो

गुजरात की झांकी में कच्छ के टूरिज्म विलेज धोर्डो पर फोकस किया गया। बता दें कि धोर्डो की पहचान बेस्ट टूरिज्म विलेज के तौर पर है। इसे UN ने दुनिया के 54 टूरिज्म विलेज में जगह दी है।

  • ये भी पढ़े..

    केंद्रीय मंत्री ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को घेरा, कहा- अवैध पिस्टल रखने वाले का क्यों हो रहा महिमामंडन?

    Share Add as a preferred…

    CBSE रिजल्ट में बड़ा उलटफेर! री-इवैल्यूएशन के बाद 95.2% से सीधे 100%, रांची की अवनी केजरीवाल बनीं ऑल इंडिया टॉपर

    Share Add as a preferred…