राम मंदिर के लिए पीएम ने अथक प्रयास किए : ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राम मंदिर के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने एक जनसभा में कहा, कांग्रेस के वकीलों ने अदालत से कहा कि राम काल्पनिक हैं। ट्रस्ट ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।

गोयल, अनुराग ठाकुर ने साझा किए वीडियो

नई दिल्ली, एजेंसी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो साझा किया है। अनुराग ठाकुर ने आनंदित अवधपुरी, सरयू हरषाई रघुराई के दिव्य दर्शन की बेला आई चौपाई लिखकर एक वीडियो पोस्ट किया।

  • ये भी पढ़े..

    कामाख्या मंदिर: 52 शक्तिपीठों में एक, आस्था, शक्ति और तंत्र साधना का अद्भुत संगम

    Share Add as a preferred…

    अंबुबाची महायोग 2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब, कामाख्या मंदिर पहुंचे 8 लाख से अधिक श्रद्धालु

    Share Add as a preferred…