बिलकिस बानो केस के सभी 11 दोषियों ने आत्मसमर्पण किया

बिलकिस बानो मामले के सभी 11 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय की गई समय सीमा का पालन करते हुए रविवार देर रात गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा उप जेल में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने कहा,‘सभी 11 दोषियों ने रविवार देर रात जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।’शीर्ष अदालत ने 8 जनवरी को हाई-प्रोफाइल मामले में 11 दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा दी गई छूट को रद्द कर दिया था, जबकि राज्य को एक आरोपी के साथ मिलीभगत होने और अपने विवेक का दुरुपयोग करने के लिए नाराजगी जताई थी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…