देश के इस AIIMS में 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश की घोषणा, इतने बजे तक रहेगी छुट्टी

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह पूरे देश में देखा जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित किया जाएगा। वहीं पूरे देश में इस कार्यक्रम को लेकर लोग अलग-अलग तरह की तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए कई राज्यों में छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं कई राज्यों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है, जिसके तहत कई संस्थान आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। इसी क्रम में अब भुवनेश्वर में स्थित एम्स में भी आधे दिन का अवकाश रहेगा। हालांकि जरूरी सेवाओं को जारी रखा जाएगा।

देश भर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साह

ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एम्स में दोपहर 2:30 बजे तक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा देश के कई अन्य संस्थानों में भी आधे दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। बता दें कि 22 जनवरी को सुबह से ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, जिसके दोपहर बाद तक चलने की उम्मीद है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की भव्यता दिखाई दे रही है। फूलों से सजा हुआ मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। मंदिर का एक-एक कोना फूलों से सजाया गया है।

इन राज्यों में भी आधे दिन का अवकाश

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को देशभर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है। योगी सरकार ने इस दिन सभी सरकारी कार्यालय व स्कूलों में छुट्टी रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही सरकार ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रदेश में मांस मछली मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

  • Related Posts

    अररिया में ‘दगाबाज’ दोस्त को उम्रकैद: उधार के पैसे न लौटाने पड़ें, इसलिए चाकू से गोदकर की थी हत्या; कोर्ट ने लगाया 50 हजार जुर्माना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीट छात्रा हत्याकांड पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी का राबड़ी देवी को 24 घंटे का अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading