इथेनॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान, मची अफरा तफरी

गोपालगंज के इथेनॉल फैक्ट्री के निर्माणाधीन यूनिट के कूलिंग यूनिट में अचानक आग लग गई. जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है. वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना शनिवार दोपहर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजा पट्टी स्थित सोनासती इथेनॉल फैक्ट्री की है।

जहां फैक्ट्री के निर्माणाधीन यूनिट में ये घटना हुई है. फैक्ट्री के कर्मियों ने बैकुंठपुर पुलिस को ममाले की सूचना दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि इथेनॉल प्लांट में आग की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पड़ोसी जिले से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई. जिसने आग पर काबू पा लिया वरना घटना और भी बड़ी हो सकती थी. मिली जानकारी के अनुसार इस अगलगी में 30 से 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    ‘कुछ सितारे स्वार्थ के कारण खामोश हैं’—छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का तीखा बयान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *