सीएम नीतीश के एनडीए में आने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा – अगर नीतीश कुमार बीजेपी में आना चाहते हैं तो…

बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमारबीजेपी की सदस्यता लेना चाहें तो उनका स्वागत है. सम्राट चौधरी ने तंज भरे लहजे कहा कि ”मैं तो कह ही रहा हूं नीतीश कुमार और लालू यादव बीजेपी की सदस्यता लेना चाहें तो उनका बीजेपी में स्वागत है।

सम्राट चौधरी ने बताया है कि बिहार बीजेपी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर चुकी है. 15 जनवरी को ‘दीवार लेखन’ के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने पूरे देश में अभियान की शुरुआत की. हम लोग लगातार तीर्थ स्थान पर मंदिर सफाई अभियान चला रहे हैं. लाभार्थी संपर्क अभियान चलाएंगे, गांव संपर्क अभियान चलाएंगे. जो काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है उसको लेकर हम गांव में स्वयं सहायता समूह के बीच में, बहनों के बीच और गांव में जाएंगे।

लालू यादव और नीतीश कुमार पर हमला करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, ”15 साल तक लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री रहे. 18 वर्ष से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है. 2024 में बिहार की जनता से चाहते हैं कि बिहार के विकास की बाधा को तोड़ते हुए अपार बहुमत से फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं।

Related Posts

ईद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सद्भाव संदेश: पटना के खानकाहों में सजदा, लोगों को दी मुबारकबाद

Share Add as a preferred…

Continue reading
गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

Share Add as a preferred…

Continue reading