भागलपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में चलाया सफाई अभियान

भागलपुर : अयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भाजपा देश भर के मंदिरों की सफाई अभियान चला रही है। शुक्रवार क़ो तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष प्रतिक आनंद के नेतृत्व में संत नगर हनुमान मंदिर में स्वक्षता अभियान चलाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार उपस्थित में कार्यक्रम आयोजन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कि पीएम की अपील पर देश भर के मंदिरों में साफ-सफाई अभियान चलाया जारहा है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मंदिर स्वच्छता अभियान में लग चुके हैं।

मंडल अध्यक्ष प्रतिक आनंद ने कहा की हमारे मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं, उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आवाह्न के साथ ही अब संपूर्ण मंडल में हर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जायेगा।

इस अवसर पर राजेश टंडन, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेय,शशांक घोष, ज्ञानदीप मंडल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षअनीता सिन्हा, मंदिर पुजारी गोपाल दास सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…