नीतीश बीजेपी में गए तो होगा राजनीतिक पतन : गोपाल मंडल

भागलपुर : अपने दबंग अंदाज व विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने के बयान पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मर जायेंगे मिट जाएंगे लेकिन अब भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

अगर नीतीश कुमार भाजपा के साथ चले गए तो उनका राजनीतिक पतन हो जाएगा। बीजेपी में हम लोग थे पहले तब भी नहीं मानते है।वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को लेकर विवादित बयान दे दिया है उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी बूढ़ा हो गए सठिया गए हैं।

वो क्या है नहीं है मुसहर है कि क्या है कौन जानता है। नीतीश कुमार ने उनको मुख्यमंत्री बनाकर गलती किया अभी वह भर-भर कर रहे है। नीतीश कुमार पाला बदलने वाले नहीं है अगर वो जाएंगे तो उनका वजूद खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़े..

सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Share Add as a preferred…

राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

Share Add as a preferred…