भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के चलते 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक कर्मचारियों की भावना और भारी अनुरोध के चलते केंद्र सरकार ने 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आधे दिन की छुट्ठी की घोषणा की है।

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनेवाली है और इसका जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने पहले ही इस अवसर पर छुट्टी का ऐलान कर दिया है। अब केंद्र सराकर ने भी अपने सभी कार्यालयों और संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

  • ये भी पढ़े..

    जंतर-मंतर आंदोलन को मिला बड़ा चेहरा! प्रकाश राज पहुंचे धरना स्थल, सोनम वांगचुक से की मुलाकात; शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से जवाब मांगा

    Share Add as a preferred…

    विधवा पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे ₹740 करोड़! बैलेंस देखते ही बिगड़ी तबीयत, बैंक में मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…