कोहरे की चपेट में बिहार, पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटें आज रद्द, देखें लिस्ट

बिहार बीते कई दिनों से कोहरे की चपेट में है. यही वजह है कि पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटें रद्द की गई हैं. सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. लो विजुएलिटी होने की वजह से विमान सेवाओं पर असर पड़ रहा है. कई यात्री तो ऐसे भी जिन्हें एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पता चल रहा है कि फ्लाइट रद्द हो गई है।

आज भी पटना एयरपोर्ट से जाने वाली 6 जोड़े विमान को रद्द किया गया है. पटना से हैदराबाद, दिल्ली, रांची, देवघर, चंडीगढ़ और चेन्नई जाने वाले विमान को रद्द कर दिया गया है।

आज पटना से उड़ान भरने वाली ये फ्लाइटें हुईं रद्द

पटना से हैदराबाद, सुबह 9:55, इंडिगो

पटना से दिल्ली, सुबह 10:10, इंडिगो

पटना से दिल्ली, सुबह 10:45, इंडिगो

पटना से चंडीगढ़, दोपहर 1:10, इंडिगो

पटना से हैदराबाद, शाम 6:55, इंडिगो

पटना से बेंगलुरु, शाम 7:30, इंडिगो

पटना से मुंबई, रात 8:25, इंडिगो

पटना से दिल्ली, रात 8:45, इंडिगो

ये भी पढ़े..

खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

Share Add as a preferred…

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

Share Add as a preferred…