विजय सिन्हा ने कहा – ना तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे, ना ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे

बिहार में महागठबंधन की सरकार है, लेकिन सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. राजद नेता यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार जी लालू प्रसाद यादव की कृपा से मुख्यमंत्री बने हुए हैं. ऐसे में भाजपा ने दोनों दलों के बीच खींचतान को लेकर चुटकी ली है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बनी है. राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. बढ़त बनाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स का दौर भी जारी है।

राजद के आरोपों पर जदयू की ओर से गोल-मोल जवाब दिया गया है. जदयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और सरकार में दोनों दलों की भूमिका है. भारतीय जनता पार्टी ने दोनों दलों के बीच खींचतान को लेकर सवाल खड़े किए हैं. भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा कि न तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे और न ही तेजस्वी यादव सीएम बन पाएंगे।

विजय सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग खुद कृपा के पात्र हैं. नीतीश कुमार जी को बरगला करके लालू प्रसाद यादव महागठबंधन में ले गए हैं. लालू प्रसाद यादव ने यह सोचा था कि नीतीश कुमार से त्यागपत्र दिलवा कर बेटे को मुख्यमंत्री बना लेंगे. ना तो उनके बेटे मुख्यमंत्री बनेंगे, ना ही नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बिहार को कलंकित करने का काम किया है. 2024 में बिहार की जनता निर्णायक मत देगी और भाजपा की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…