भागलपुर : दूसरे दिन भी हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर:  शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जानकारी प्रदान करने के प्रयास से बिहार के कई विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी बाबत आज भागलपुर के भी कई विद्यालयों में इस शिक्षा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की भागीदारी देखी गई।

वहीं इस कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने भी लोगों को शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं उसके लाभ कैसे मिले उसे पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी विद्यालय के शिक्षक एवं दर्जनों अभिभावक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सबौर स्थित कई विद्यालयों में जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत किया और लोगों से योजनाओं के बारे में बताया।

  • Related Posts

    “लाठियां खाईं, संघर्ष किया… अब देश को मिलेगा लाभ”— नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए अश्विनी चौबे; बधाई देते हुए साझा किए पुराने संस्मरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading