लेशी सिंह बोली : नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण

पटना। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि हमारे नेता नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण और अच्छाइयां मौजूद हैं। जनभावना है कि नीतीश कुमार देश का नेतृत्व करें। मीडिया के एक सवाल पर मंत्री ने यह बात कही।

वह मंगलवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में जन-सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह महागठबंधन का विषय नहीं है। निश्चित रूप से किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता अपने नेता को सर्वोच्च पद पर देखना चाहता है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबों के आराध्य हैं।

सबों के दिल में बसते हैं और वह सर्वोच्च हैं। कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड में जमानत, 24 मार्च को शक्ति प्रदर्शन वाला रोड शो

    मोकामा के विधायक अनंत सिंह…

    Continue reading
    भागलपुर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय

    भागलपुर: महान स्वतंत्रता सेनानी की…

    Continue reading