बिहार में तेज रफ्तार का कहर, पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां मकर संक्रांति के मौके पर पिकनिक मना कर लौट रहे शख्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए अमृती डैम गया था, जहां से लौटने के दौरान बाइक हादसे की शिकार हो गई।

मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव निवासी मुरारी यादव के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल सोमवार को पिकनिक मनाने के लिए गया था। अमृती डैम से पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित पाठकचक चौक के पास देर शाम उसकी बाइक सादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक पर सवार दो अन्य दोस्तों को हल्की चोटें आई।

गंभीर रूप से घायल राहुल को इलाज के लिए अस्पताल ले ही जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related Posts

पश्चिम बंगाल में रेलवे विकास की नई रफ्तार: बजट तीन गुना बढ़ा, आधुनिक स्टेशनों और तेज ट्रेन सेवाओं से बदल रही यात्रा

Share Add as a preferred…

Continue reading
SVU की बड़ी कार्रवाई: BMSICL के DGM पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के सोना-हीरा गहने बरामद

Share Add as a preferred…

Continue reading