सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी पति की हत्या

दल्लुचक निवासी भवन निर्माण विभाग के क्लर्क पप्पू कुमार (30) की हत्या उसकी ही पत्नी ने अनुकंपा पर नौकरी के लालच में अपने प्रेमी के साथ मिलकर करा दी थी। हत्या के लिए महिला के प्रेमी ने शूटर को एक लाख की सुपारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने महिला नेहा कुमारी और उसके प्रेमी राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शूटर सहित दो आरोपितों की तलाश में पुलिस फिलहाल छापे मार रही है।

पप्पू कुमार अपनी पत्नी के साथ दल्लुचक चरघरवा मोड़ स्थित मकान में किराए पर रहते थे। पांच दिसंबर 2023 को हत्यारे ने घर के समीप ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि भवन निर्माण विभाग के क्लर्क पप्पू कुमार की शादी नेहा कुमारी से वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के दो साल वर्ष पहले से ही नेहा का राजन कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों एक दूसरे से लगातार बातचीत कर रहे थे। इसकी भनक जब पप्पू को लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद नेहा कुमारी ने प्रेमी राजन के साथ मिलकर पप्पू की हत्या की साजिश रची थी। उनकी योजना थी कि अनुकंपा पर पति की नौकरी नेहा को मिल जाएगी। जिसके बाद महिला और प्रेमी आजादी से एक साथ रहने लगेंगे। हत्या के लिए राजन कुमार ने अपने एक दोस्त की मदद से शूटर को तैयार किया। एक लाख रुपये की सुपारी पर हत्या की बात तय हुई थी। इसमें से 65 हजार रुपये प्रेमी ने शूटर को दे भी दिए थे।

उधर घटना के बाद महिला बेकसूर होने का नाटक कर रही थी। जबकि उसका प्रेमी अन्य राज्य में फरार हो गया था। राजन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका नेहा से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच करीब डेढ़ साल पहले परिजनों ने बगैर मर्जी के नेहा की शादी सरकारी नौकरी करने वाले युवक पप्पू से करा दी थी। मनमुताबिक शादी होने से महिला पति को पसंद नही करती थी। वहीं, शादी के बाद महिला और प्रेमी को मिलने मे काफी दिक्कत होने लगी थी। जिसके कारण दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची थी।

patna wife murder husband jpg

बहन ने भाभी पर हत्या का जताया था शक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में क्लर्क की बहन संगीता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। संगीता ने हत्या में अपनी भाभी नेहा कुमारी पर हत्या करवाने का शक जाहिर किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि नेहा और राजन के बीच लंबी बातचीत होती थी। उधर घटना के बाद से ही प्रेमी फरार हो गया था। तकनीकी अनुसंधान से राजन के मेहंदीगंज में होने का पता चलते ही पुलिस ने प्रेमी और बाद में नेहा को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Related Posts

    बिहार विधानसभा में भाषण पढ़ते वक्त कई बार अटके तेजस्वी, सत्ता पक्ष के विधायकों ने लगाए ठहाके

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का हमला—सरकार की पहचान ‘झूठी वाहवाही और 100% लापरवाही’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading