पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- बाबा के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार (15 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी पुस्तक ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ बुक पीएम मोदी को भेंट की.

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मैंने उन्हें अपनी पु्स्तक ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ की कॉपी दी. वह हमेशा की तरह मेरे प्रति दयालु थे और बाबा (प्रणब मुखर्जी) के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ. धन्यवाद सर.”

क्या दावे किए हैं?

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी पुस्तक ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का लेकर कई दावे किए हैं. मुखर्जी ने किताब में दावा किया कि उनके पिता यानी प्रणब मुखर्जी ने एक बार उनसे कहा था कि राहुल गांधी सवाल तो बहुत करते हैं, लेकिन उनमें परिपक्वता की कमी है.

मुखर्जी ने बुक में लिखा है कि एक बार उन्होंने पिता (प्रणब मुखर्जी) से सवाल किया कि क्या वो प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे? इसको लेकर दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने कहा कि वो (सोनिया गांधी) मुझे पीएम नहीं बनाएगी.

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…