शीतलहर और घने कोहरे की मार झेल रही राजधानी, जानें बिहार और इस राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर कड़ाके की ठंड से बेहाल हो चुका है। यहां घने कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर को जकड़ रखा है। ट्रेन हो या हवाई सेवाएं दोनों ही इससे प्रभावित हुई हैं। साथ ही दिल्ली की रफ्तार में भी कमी देखने को मिल रही है। रविवार को इस सर्दी के मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार और मंगलवार को भी दिल्ली के मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होने जा रहा है। इस दौरान घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 14 जनवरी से 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है।

बिहार का मौसम

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर की मार देखने को मिल रही है। बिहार में भी शीतलहर की मार लोग झेल रहे हैं। वहीं कोहरे की मार भी लोगों को झेलना पड़ रहा है। गलन से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। रविवार को बिहार के कई जिलों में कोल्ड डे रहा। साथ ही अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी को ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है। साथ ही 17 और 18 जनवरी को प्रदेश के गया, जमुई, औरंगाबाद और नवादा में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

बिहार के बाद अगर यूपी की बात करें तो यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां लोगों को भीषण ठंड और गलन का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश समेतर राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड पड़ रही है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इससे शीतलहर बढ़ गई है। घने कोहरे की वजह से धूप बेअसर है। न्यूनतम तापमान के साथ राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण राज्य में शीतलहर बढ़ गई है। सर्दी इतनी भीषण पड़ रही है कि लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा में ‘गुंडाराज’ का लाइव वीडियो! गोदाम खाली करने के लिए दुकानदार को दी सजा; खाकी ने दुत्कारा तो SP की चौखट पर पहुंचा पीड़ित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading