ये होगा राहुल गांधी का नया घर, कांग्रेस नेता से किराए पर लेंगे आवास; पढ़े पूरी रिपोर्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब उनका आम लोगों से मिलना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि मोदी सरनेम मामले में सजा मिलने की वजह से उनकी लोकसभा की सांसदी चली गई है और इस वजह से उन्हें अपना बंगला भी खाली करना पड़ा था। फिलहाल वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रह रहे हैं। अब वह जल्द ही वहां से भी शिफ्ट हो सकते हैं।

बी2 निज़ामुद्दीन पूर्व होगा राहुल गांधी का नया पता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के किरायेदार बन सकते हैं। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दक्षिण दिल्ली जिले के बी2 निज़ामुद्दीन पूर्व स्थित घर में शिफ्ट होने वाले हैं। हालांकि अभी सुरक्षाबलों ने इस बात की मंजूरी नहीं दी है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के इस घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

राहुल गांधी के हाथ से क्यों निकला सरकारी बंगला?

सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी। राहुल केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें 2 साल की सजा का ऐलान हुआ तो ये भी तय हो गया कि सांसदी जाने के अलावा अब उन्हें अपना सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा। उन्हें दिल्ली के लुटियंस जोन में 12 तुगलक लेन आवास मिला हुआ था, जिसे खाली करके वह अपनी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ पर चले गए थे।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *