प्रशांत किशोर ने भविष्य में पार्टी बनाने का कर दिया एलान, लेकिन रखी है एक शर्त, जानें क्या

पटना: बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अयोध्या टोल ठाकुरबाड़ी मैदान में रविवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पदयात्रा के दौरान लोगों से संवाद की। उन्होंने कहा कि आपके वोट में बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि आप अपने वोट को नाली-गली, जाति पार्टी के आधार पर बर्बाद मत कीजिए। वोट का सदुपयोग कीजिए। उन्होंने ने कहा कि आपके घर के जवान बच्चे जीवन भर रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं। छठ, ईद, दिवाली, होली के मौके पर भी घर आने की शायद ही उन्हें छुट्टी मिलती है।

उन्होंने कहा कि वह ये पदयात्रा कर रहे हैं, पैदल-पैदल गांव-गांव में जाकर लोगों को एक ही बात बता रहे हैं। अभी से भी जागीये, अपने लिए नहीं, तो कम से कम अपने बच्चों के लिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि अपने बच्चों के लिए, शिक्षा एवं रोजगार के लिए वाेट दीजिए।

ये भी पढ़े..

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

“राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

Share Add as a preferred…