भागलपुर : जगदीशपुर में जदयू की बैठक,सांसद का विरोध

जगदीशपुर प्रखंड के अस्पताल चौक पर शनिवार को जदयू की प्रखंडस्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने ही दल के सांसद अजय कुमार मंडल का जमकर विरोध किया। हलांकि, सांसद बैठक में शामिल नहीं थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव मंडल ने की।

भागलपुर : जगदीशपुर में जदयू की बैठक,सांसद का विरोध

बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य 24 जनवरी को कर्पूरी शताब्दी जयंती पर पटना जाने की तैयारी को लेकर था। इस दौरान पटना जाने के लिए सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा दिये गये साधनों से जाने से इंकार करते हुए जमकर विरोध किया गया। निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने खर्च से पटना जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद ने बीते पांच सालों में किसी भी कार्यकर्ता से मुलाकात करना मुनासिब नहीं समझा। कभी भी क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया। इनके कार्यकाल में किसी भी कार्यकर्ता को मान-सम्मान नहीं मिला। मौके पर जदयू प्रखंड प्रवक्ता आनंदी सिंह कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वर सिंह, सुभाष पोद्दार, अनिल कुमार भानु, रोशन उपाध्याय, अरविंद कुमार राय, घनश्याम मंडल सहित कई लोग मौजूद थे। इस संबंध में सांसद अजय मंडल ने कहा कि मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई है। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई है। मैं भागलपुर से बाहर हूं। बैठक या किसी तरह की बात की कोई जानकारी नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की कई नई सौगातें दीं, 105 नए ICU बेड और 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा शुरू

    Share Add as a preferred…