भागलपुर : लाखों की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी करने के मामले का शनिवार को खुलासा किया है। अंतरराज्यीय ठग का खुलासा करते हुए आरोपी को एनटीपीसी कहलगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सबौर थाने में शनिवार प्रेस कांफ्रेंस कर विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सबौर थाना क्षेत्र के कुरपट ग्राम निवासी अनिल कुमार सिंह का बेटा अमित कुमार 46 लाख 80 हजार रुपए की केएफसी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी कर फरार हो गया था।

इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मदन महल निवासी महेश केनतानी ने जबलपुर मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर को मामला दर्ज कराया था। मध्य प्रदेश पुलिस घटना को लेकर भागलपुर पहुंची जहां वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि व्यवस्था डीएसपी की निगरानी में टीम गठन किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान में जिले के कोतवाली, सबौर, एनटीपीसी कहलगांव सहित अन्य थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।

इसी दौरान एनटीपीसी कहलगांव से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से मोबाइल, तीन चेक बुक, तीन पासबुक, दो एटीएम बरामद किया गया। छापेमारी दल में शामिल सबौर थाना थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, दारोगा धर्मेंद्र कुमार, एनटीपीसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार, मध्य प्रदेश पुलिस के अनिल गौर सहित अन्य थानाध्यक्ष व पुलिस बल शामिल थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान: CM सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत की, AI यूनिवर्सिटी से लेकर विक्रमशिला विश्वविद्यालय तक कई बड़े ऐलान

    Share Add as a preferred…

    30 नवंबर से पूरी तरह चालू होगा विक्रमशीला ब्रिज, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 126 करोड़ से हुआ पुनर्स्थापन कार्य

    Share Add as a preferred…