रोहतास में 1791 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, विक्ट्री साइन दिखा बोले- ‘Thank You CM Sir’

बिहार के नवनियुक्त शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र दिया गया. इसी कड़ी में रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में भी खुशियां देखी गयी. शनिवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिले के नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र वितरित किया. डीएम ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी।

नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी शिक्षक मेहनत एवं लगन से अध्यापन कार्य करें. विद्यालय के लिए भवन उसका स्थूल शरीर है, जबकि शिक्षा उसकी ‘आत्मा’ है. इसलिए आत्मिक विकास हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है.”- नवीन कुमार, जिलाधिकारी, रोहतास

1791 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए

वहीं डीएम ने बताया कि 2 महीने के अंदर आज दूसरी बार शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा गया है. जिसके तहत आज जिले के 1791 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं. कुल मिलाकर 2 महीने के अंदर जिले के लगभग 4 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।

शिक्षकों ने किया खुशी का इजहार

इधर शिक्षक नियुक्ति पत्र मिलने से शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया. कार्यक्रम स्थल पर ही इस पल को संजोने के लिए शिक्षकों में तस्वीर लेने की होड़ मच गई. किसी ने अपने अभिभावक का पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो किसी ने विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

सीएम नीतीश को दिया धन्यवाद

महिला शिक्षक खुशबु कुमारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए इसे अभूतपूर्व क्षण बताया. कई महिला एवं पुरुष नव नियुक्त शिक्षकों ने बताया कि बीपीएससी के माध्यम से शिक्षक बनने के बाद काफी गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं।

Related Posts

बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

Continue reading
मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading