शेखपुरा में बिजली चोरी पर छापामारी करने पहुंचे अधिकारियों को मोहल्लेवालों ने बनाया बंधक

शेखपुरा में शुक्रवार को सामाचक मोहल्ले में विद्युत चोरी की खबर पर छापामारी करने पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों को बंधक बनाकर पीट दिया गया। वाहन छोड़ कर जान बचा कर भागे विभाग के कर्मियों ने जब इसकी सूचना मिशन ओपी पुलिस को दी।

जहां पुलिस घटना स्थल पर जाकर उनके दो पहिया वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर कनीय अभियंता रवि रंजन ने बताया कि सामाचक निवासी प्रकाश यादव के परिसर में चक्की मिल का संचालन बिजली के तार में बाईपास कर किया जा रहा था।

मामले में खुद को फंसता देख आरोपी एवं उनके परिजनों के द्वारा अचानक से हमला कर दिया गया। काफी देर तक उन्होंने हम लोगों को बंधक बनाकर रखा।

फिर मौका मिलते वहां से अपने दो वाहन छोड़कर भाग निकले एवं पुलिस को इसकी सूचना दी।सहायक विद्युत अभियंता राहुल कुमार के द्वारा मिशन ओपी में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…