लाठीचार्ज के विरोध में विजय सिन्हा का धरना, कल राजभवन मार्च का ऐलान

पटना: बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्जऔर आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद बीजेपी के कई नेता जख्मी हैं. सांसद तक को चोट लगी है. घटना से आक्रोशित बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है. विजय सिन्हा ने शुक्रवार को बीजेपी के राजभवन मार्च का ऐलान भी कर दिया है।

विजय सिन्हा ने कहा कि हम लोगों ने पहले से ही विधानसभा मार्च का ऐलान कर रखा था. पहले विधानसभा में अध्यक्ष ने पक्षपात करते हुए जिस प्रकार से कार्रवाई की, हमारा माइक बंद कर दिया. हमारे विधायकों को मार्शल से बाहर निकलवा दिया और उसके बाद विधानसभा मार्च के दौरान जिस प्रकार से लाठी से पीटा गया है, हमारे एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है. हम लोग इसे छोड़ने वाले नहीं हैं।

हम लोग विधानसभा का मार्च 10 लाख नौकरी देने का जो वादा किए थे, उसे पूरा नहीं किए. चार्जशीटेड डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने साथ लेकर घूम रहे हैं. इन सब मुद्दों को लेकर हम लोगों ने विधानसभा घेराव किया था. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जो कार्रवाई पुलिस की तरफ से की गई है नीतीश कुमार और तेजस्वी के इशारे पर की गई है. हम लोग कल इस घटना को लेकर राजभवन मार्च करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *