भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का इंसाफ करेगी बिहार की जनता, आपातकाल से भी भयानक बर्ताव हुआ- शाहनवाज

पटना की सड़क पर सबकी आंखों के सामने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की गई। विजय सिंह की मौत महागठबंधन सरकार की क्रूरता की पराकाष्ठा है। ऐसा  भीषण लाठी चार्ज वो भी शांति से मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और बर्बर है।

भाजपा कार्यकर्ता की शहादत और जख्मों का इंसाफ बिहार की जनता करेगी। ये बातें कही हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं ।

महागठबंधन सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की और पटना की सड़क पर तानाशाही का खौफनाक मंजर दिखा शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता शांति से मार्च कर रहे थे।

कही कोई उकसावे वाली बात नही थी। लगता है पुलिस को लाठीचार्ज का आदेश मिला था, जो शांतिपूर्ण मार्च के बावजूद बिहार की पुलिस ने बर्बरता दिखा सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता की शहादत का इंसाफ जनता करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *