भविष्य न्यू मीडिया का है

विश्व संवाद केंद्र सभागार में 12 दिवसीय पत्रकारिता कार्यशाला का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। स्वामी विवेकानन्द जयंती पर प्रारंभ हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटना लॉ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ गुरुप्रकाश पासवान ने कहा कि आनेवाला समय नया मीडिया का है।

पत्रकारिता के विद्यार्थियों को मीडिया की नई बारीकियों को भी समझना होगा। ज्ञात है कि विश्व संवाद केंद्र द्वारा प्रति वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती तक पत्रकारिता कार्यशाला का आयोजन होता रहा है। यह 20 वीं कार्यशाला है। उद्घाटन कार्यक्रम में मीडिया अध्येता डॉ गौरव रंजन, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Share Add as a preferred…

भागलपुर नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों की अनुपस्थिति से घंटों इंतजार करते रहे लोग

Share Add as a preferred…