ठंड के मद्देनजर पटना समेत 16 जिलों में स्कूल बंद

पटना। ठंड की वजह से पटना समेत 12 जिलों में आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पटना, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, सारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, प. चंपारण, शिवहर सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर और सहरसा में 16 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी। भोजपुर में आठवीं तक तो मधुबनी में 5वीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी तक बंद रहेंगी।

पटना में 4.3 डिग्री अधिकतम पारा गिरा

पटना में 4.3 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में तीन डिग्री, दरभंगा में 3.4 डिग्री सेल्सियस, सबौर में तीन डिग्री, बांका में 1.2 डिग्री, डेहरी में 1.2 डिग्री, वाल्मिकीनगर में 3.2 डिग्री, मोतिहारी में 4.2 डिग्री, गोपालगंज में 2.3 डिग्री, बक्सर में 1.3 डिग्री सहित 16 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है।

तापमान लुढ़कने से कनकनी बढ़ी

गया में इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज रहा। यहां 24 घंटे में 8.6 डिग्री तक तापमान गिरा है। पटना में भी साढ़े तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर को छोड़कर राज्य में सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है। गया में हवा की रफ्तार 18 से 20 और पटना में 15किमी प्रतिघंटे प्रति घंटे तक रही।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…