पालतू कुत्ते के भौंकने पर दो पक्षों ने खेला खूनी खेल, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला

मध्य प्रदेश में इन दिनों स्ट्रीट डॉग और पालतू कुत्तों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ऐसा ही एक मामला सागर से सामने आया है। जहां कुत्ते के भौंकने पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से दस लोगों ने आठ लोगों पर हमला किया। मामला सागर के रहली थाना के ग्राम कांसल पिपरिया का है।

जहां कुत्ते के भौंकने पर विवाद हो गया। बात चीत से शुरू हुआ ये विवाद देखते ही देखते गालीगलौज और मारपीट तक पहुंच गया। वहीं एक पक्ष के करीब 10 ने दूसरे पक्ष के ऊपर हमला भी किया जिससे 8 लोग घायल गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट की धाराओं मे दस लोगों पर मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    “PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

    Share Add as a preferred…

    खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, निदेशक समेत कई नामजद

    Share Add as a preferred…