पुजारी ने खिलाया कुत्तों को खाना,लोगों ने की मारपीट

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में स्थानीय लोगों ने एक मंदिर के पुजारी की बेसहारा कुत्तों को भोजन खिलाने पर जमकर पिटाई कर दी। चारों आरोपी वारदात के बाद पुजारी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित की पहचान 28 वर्षीय रमाकांत शर्मा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का इलाज करवाया। बाद में उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन आरोपी भानू राजोरिया, राहुल राजोरिया और मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित रमाकांत शर्मा कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं और श्रीश्याम मंदिर में पुजारी हैं। रमाकांत पशु प्रेमी हैं और कुत्तों को भोजन खिलाते हैं।

इसके चलते इलाके के कुछ लोग उनका विरोध करते हैं, क्योंकि भोजन खिलाने के चलते आसपास के काफी सारे कुत्तों ने उसी इलाके में अपना आशियाना बसा रखा है।

  • ये भी पढ़े..

    PM मोदी के ऐलान से नहीं मानी CJP, बोली- ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    PM मोदी के पेपर लीक वाले ट्वीट पर सियासी संग्राम तेज, विपक्ष बोला- ‘घोषणा नहीं, जवाबदेही और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए’

    Share Add as a preferred…