राजधानी में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का हाल

भारी बारिश की मार झेल रही राजधानी दिल्ली को थोड़ी राहत मिली है। पिछले दिल्ली में खूब बारिश देखने को मिली। साथ ही हरियाणा के बराज डैम से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। साथ ही दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश देखने को मिली। लेकिन मौसम पूरे दिन सुहाना बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो अब 15 और 16 जुलाई को बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिरक अगले सप्ताह बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान अनुमान लगाया गया है कि शनिवार और रविवार को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों में रहने वाल लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है।

हिमाचल और उत्तराखंड के हालात

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुताबिक करीब 25 पर्यटकों को कुल्ली-मनाली से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। हालांकि पहाड़ों में अब भी सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। साथ ही भूस्खलन के बढ़ने मामलों के कारण 1100 से अधिक सड़कों पर आवागमन ठप पड़ा हुआ है। वहीं उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है। इस कारण नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को 413 करोड़ रुपये देने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: तीन दौर की बातचीत फेल होने के बाद अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *