चंद्रयान-3 लॉन्च होने को तैयार, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग; पढ़े पूरी रिपोर्ट

चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। मून मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इसे चांद पर भेजेगा। इसका उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट उसके हाईलैंड पर एक लैंडर और एक रोवर स्थापित करना है। साथ ही एंड टू एंड लैंडिंग और रोविंग क्षमता का प्रदर्शन करना है। लॉन्च व्हीकल मार्क 3 III या जीएसएलवी III द्वारा इसे 14 जुलाई दोपहर 2.45 बजे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि चंद्रयान 3 में एक रोवर, एक लैंडर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल शामिल रहेगा। बता दें कि इस यान का कुल वजन 3900 किग्रा है।

चंद्रयान की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें 

चंद्रयान की लाइव स्ट्रीमिंग अगर आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आपको इसरो के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर या फिर दूरदर्शन पर विजिट करना होगा। इसके लिए अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर 23 या 24 अगस्त को लैंड करने की उम्मीद है। अगर आप सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्च व्यू गैलरी से इस लॉन्च को लाइव देख सकते हैं। इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट ivg.shar.gov.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

चंद्रयान की जानकारी नासा ने दी

चंद्रयान III के बारे में नासा ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि प्रोपल्शन मॉड्यूल, अलग होने के बाद चंद्रमा के चारों तरफ कक्षा में घूमता रहेगा और कम्युनिकेशन रिले सेटेलाइट के रूप में कार्य करेगा। नासा के मुताबिक लैंडर में चार लैंडिंग लेग्स हैं। वहीं इसका आकार बॉक्स के जैसा है। सुरक्षित लैंडिंग के लिहाज से कई सेंसरों और खतरों से बचने के लिए कैमरों का भी इसमें इस्तेमाल किया गया है।

  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *