कांग्रेस नेत्री की बहू थाने पहुंची, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज पति व सास करते थे प्रताड़ित

कांग्रेस नेत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा के बेटे मानव चंद्र होरा के खिलाफ अपनी पत्नी से मारपीट करने और तलवार लेकर धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। वैशाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रीता गेरा की बहू शिल्पा होरा ने बताया कि वो भिलाई अपने तीन साल के बेटे चित्रांश को लेने आई थीं।

उनका बेटा उनके पति मानव और सास रीता गेरा के पास था। वो लोग बेटे को देने से मना कर रहे थे। जब वो महिला थाने की सहायता लेकर उनके घर बेटे को लेने पहुंची तो मानव उनसे झगड़ा करने लगा। उसने पहले तो बेटे का समान पैक करने के लिए शिल्पा को अंदर भेजा, उसके बाद अंदर से तलवार निकाल कर ले आया।

जब शिल्पा चित्रांश का सामान पैक कर रही थी तो इधर मानव ने तलवार लेकर शिल्पा की मां, भाई, मामा और पुलिस वालों तक को दौड़ाने लगा। यह देख शिल्पा घर के अंदर से भागी। इसके बाद मानव ने शिल्पा को दौड़ाया और गला पकड़कर घर के अंदर कर दिया।

बाद में बड़ी मुश्किल से पुलिस वालों ने शिल्पा को वहां छुड़ाया। इसके बाद शिल्पा ने वैशाली नगर थाने जाकर मानव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मानव के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट का मामला दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    बेंगलुरु में बैठे बेटे ने मोबाइल पर LIVE देखा माता-पिता का मर्डर, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…