बिहार में जलावन लेने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक की मौत और दूसरे बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद मृत समझ दोनों को फुलवारीशरीफ के आईटीबीपी के पास फेंका गया। जहां एक की मौत हो गयी जबकि दूसरी लड़की वहां बदहवास मिली।

मृतक बच्ची की उम्र 8 साल है जबकि घायल लड़की की उम्र 12 साल बतायी जा रही है। घायल बच्ची पटना एम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जलावन लाने के लिए दोनों घर से निकली थी तब से दोनों गायब थी। मंगलवार को जब कुछ लोगों की नजर दोनों बच्चियों पर गई तब इसकी सूचना फुलवारीशरीफ पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक बच्ची की मौत हो गयी है जबकि दूसरी बेहोश पड़ी है। आनन-फानन में बदहवास बच्ची को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। एम्स में वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। वही मृत बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…