आईजी शिवदीप लांडे की नजरों में चढ़ गए भू माफिया, बोले-‘किसी को नहीं छोड़ूंगा’

मुजफ्फरपुर:तिरहुत रेंज के आईजी शिवदीप लांडे ने सभी चार जिलों की अपराध की समीक्षा की. यह समीक्षा एसएसपी कार्यालय में की गई. उन्होंने रूटीन अपराध, साइबर अपराध और भू माफिया द्वारा संगठित अपराध को अलग अलग नजरिए से वर्गीकृत किया।

अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर

पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक शिवदीप लांडे ने कहा कि मुजफ्फरपुर में संगठित अपराध फिलहाल नहीं चल रहे हैं. भू- माफियाओं का एक रैकेट है जो यहां सक्रिय है. इसको लेकर सीडीपीओ स्तर पर स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर भू माफियाओं से किसी भी पुलिस पदाधिकारी का आंतरिक या बाह्य संबंध पाया जाता है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

“इस मामले में कोई भी पहुंच पैरवी भी काम नहीं आने वाली है. मैं खुद आगे बढ़कर इस पर कार्रवाई करूंगा. जिले में अपराध को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई थी, जिसमें एसएसपी राकेश कुमार, सीटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सहायक एसपी के साथ अपराध के कल्चर और चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई.”- शिवदीप लांडे, तिरहुत रेंज के आईजी

ड्रग्स को लेकर शिवदीप लांडे का बयान

वहीं शिवदीप लांडे ने कहा कि फिलहाल ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि पुलिस ने बेहतर काम नहीं किया है. एसएसपी के कार्य को उन्होंने सराहा. उन्होंने ड्रग्स को लेकर स्पष्ट किया कि स्मोकिंग से शुरू ड्रग्स का कारोबार युवाओं को गलत की ओर बढ़ा रहा है. इसमें आवश्यक है कि उनके परिजन भी जागरूक करें।

क्राइम कंट्रोल पर फोकस

बता दें कि तिरहुत रेंज के आईजी शिवदीप लांडे ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा था कि मुजफ्फरपुर में संगठित अपराध को खत्म करने पर फोकस रहेगा. मुजफ्फरपुर के साथ वैशाली, शिवहर व सीतामढ़ी में भी क्राइम कंट्रोल फोकस रहेगा. अब यहां से काम करने का सिलसिला शुरू हुआ है. उनका फोकस हमेशा क्राइम कंट्रोल पर रहा है।

Related Posts

1 अप्रैल से बदलेंगे रेलवे टिकट के नियम: बुकिंग, बोर्डिंग और रिफंड में बड़ा बदलाव, यात्रियों को राहत या झटका?

पटना — भारतीय रेलवे ने…

Continue reading
IAS संजीव हंस पर CBI का शिकंजा: ₹1 करोड़ रिश्वत मामले में नई FIR, पुराने आरोपों ने भी बढ़ाई मुश्किलें

पटना/नई दिल्ली — बिहार कैडर…

Continue reading