भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु भर्ती को आवेदन 17 जनवरी से

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए आवेदन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अग्निवीरवायु भर्ती के लिए 17 जनवरी से छह फरवरी तक वेबसाइट agnipathvayu. cdac. in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 अंक और अंग्रेजी में 50 अंक जरूरी है।

अभ्यर्थियों का जन्म दो जनवरी 2004 से दो जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तारीख के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। चयन दो चरणों की परीक्षा के बाद किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा में शामिल होना होगा। अभ्यर्थियों को 550 रुपये देना होगा।

  • ये भी पढ़े..

    खेत की जुताई के दौरान किसान पर हमला, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अंगीका भाषा पर मंथन, महोत्सव को सफल बनाने और पहचान दिलाने पर जोर

    Share Add as a preferred…