15 साल की लड़की प्यार कर बैठी, प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी थी, मां ने उतारा मौत के घाट

मुहल्ले के लड़के से 15 साल की लड़की प्यार कर बैठी थी दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन यह बात नाबालिग लड़की की मां को मंजूर नहीं थी। उधर उनकी बेटी शादी की जिद्द पर अड़ी थी। बेटी की जिद्द के आगे झूकना मां को मंजूर नहीं था। समाज में नाक ना कटे इसलिए उसने बड़ा कदम उठा लिया।

मां ने पिस्टल निकाली और अपने हाथों बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना झारखंड के गिरिडीह की है। जहां बगोदर के हरिजन इलाके में एक कलयुगी मां ने अपने हाथों बेटी का कत्ल कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही जिस पिस्टल से महिला ने बेटी की हत्या की उसे भी बरामद कर लिया।

उधर बेटी की हत्या के बाद मां थाने पहुंच गयी और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने पिस्टल कहां से लाया। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…