IND vs WI: डेब्यू करते ही यशस्वी जायसवाल का धमाका, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट शुरू हो गया है। टीम इंडिया के लिए आईपीएल 2023 में बल्ले से धमाल मचाने वाले यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट डेब्यू किया है। डेब्यू करते ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। यशस्वी जायसवाल ने जब टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया तो उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत सचिन से कहीं ज्यादा है।

इस खबर में हम आपके लिए उन 5 बल्लेबाजों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने जब टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया तो फर्स्ट क्लास में उनका औसत कमाल का था। इस मामले में विनोद कांबली नंबर 1 पर काबिज हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए जब टेस्ट डेब्यू किया था तब उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 27 मैचों में 88.37 का औसत था। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर चौथे जबकि यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

सचिन का औसत 70.18 था, जायसवाल का 80.21

जब सचिन ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था तब उनका 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 70.18 का औसत था। अब यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया है तो उनका 15 मैचों में 80.21 का औसत है। इस लिस्ट में शुभमन गिल छठवें नंबर पर हैं, जिन्होंने जब टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था तब उनका औसत 68.78 था।

भारत के लिए टेस्ट पदार्पण के वक्त फर्स्ट क्लास में सबसे ज्यादा औसत रखने वाले प्लेयर

88.37 – विनोद कांबली (27 मैच)

81.23 – प्रवीण आमरे (23)

80.21 – यशस्वी जयसवाल (15)

71.28 – रूसी मोदी (38)

70.18 – सचिन तेंदुलकर (9)

68.78 – शुबमन गिल (23)

  • Related Posts

    T20 WC 2026: सांसें रोक देने वाला ‘महा-रोमांच’! भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से रौंदा; 48 गेंदों पर ‘बैथल’ के तूफान ने उड़ाए होश, अब फाइनल में कीवियों से टक्कर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *