खुद को मुख्यमंत्री और पीएम उम्मीदवार बताने वाला कांग्रेस नेता ठगी के आरोप में गिरफ्तार

नौकरी देने के नाम पर ठगी के मामले में एक कथित कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह को नवगछिया पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को द्वारका कोर्ट से 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे बिहार लाया जा रहा है।

संजीव कुमार सिंह खुद को कांग्रेस का बड़ा नेता बताता है और अपना दफ्तर कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय 24 अकबर रोड में होने की बात करता है। ये शख्स आगामी चुनावों में खुद को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी बताता है। वह पूर्व में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी गंभीर आरोप लगा चुका है कि करोड़ों की रकम लेकर उसे 2019 के लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया गया। नवगछिया के नगरह निवासी संजीव सिंह पर नवगछिया के नवादा निवासी चन्देश्वरी सिंह ने नौकरी के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसके खिलाफ नवगछिया व्यवहार न्यायालय ने ठगी के केस में कुछ दिनों पूर्व स्थाई वारंट निकाला था। शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को उसे द्वारका कोर्ट में पेश किया गया। बुधवार को उसे नवगछिया की अदालत में पेश किया जाएगा। खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील भी बताने वाले संजीव के खिलाफ ठगी का मामला 2013 का बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    नवगछिया पहुंची बदलो बिहार न्याय यात्रा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading