CM नीतीश ने लगाया जनता दरबार : स्वास्थ्य और शिक्षा समेत इन विभागों की समस्याओं से हो रहे रू-ब-रू, अधिकारियों को दिए निर्देश

नये साल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पहला जनता दरबार लगाया है और लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। लोगों की शिकायतें सुनने के बाद नीतीश कुमार उनके निदान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। इस मौके पर संबंधित विभाग के सभी मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त, श्रम संसाधन, और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 1 जनवरी यानी नववर्ष के दिन सोमवार था। उस दिन जनता दरबार का आयोजन नहीं किया गया था लिहाजा 8 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार ने जनता दरबार लगाया है और लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि नीतीश कैबिनेट की आज बैठक भी होने वाली है, जिसमें बिहार की जनता के हित में कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है।

ये भी पढ़े..

बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

Share Add as a preferred…

25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

Share Add as a preferred…