बंगाल में TMC नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने की फायरिंग

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में रविवार को खुलेआम फायरिंग हुई। लोकसभा चुनाव से पहले एक सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहरामपुर थाना अंतर्गत भकुरी चालटिया इलाके में रविवार दोपहर को तृणमूल कार्यकर्ता सत्यन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहरामपुर मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई।

मालूम हो कि भाकुड़ी चालटिया इलाके में जिस घर में सत्यन चौधरी बैठे थे, उसके पास एक फ्लैट बन रहा था, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने सत्यन चौधरी को गोली मार दी। सत्यन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर बहरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस प्रशासन ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल, लोकसभा चुनाव से पहले इस गोलीबारी की घटना से शहर के लोग काफी भयभीत हैं। सूत्रों के मुताबिक, सत्यन बहरामपुर के भाकुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के पास कुछ अनुयायियों के साथ बैठे थे। उसी समय बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

यह नेता कभी जिले में अधीर रंजन चौधरी के दाहिने हाथ हुआ करते थे। बाद में उनसे मतभेद के चलते सत्यन ने कांग्रेस छोड़ दी और तृणमूल में शामिल हो गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से असहमति की वजह से वह पार्टी से दूर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस तृणमूल कार्यकर्ता की मौत के पीछे का सही कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…

    संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

    Share Add as a preferred…