कोहरे ने रोकी रेलवे की रफ्तार, आज 22 ट्रेनें लेट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कई इलाकों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है। इस घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है। उत्तर भारत में घना कोहरा होने की वजह से सड़क, रेल और फ्लाइट सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। आज यानी मंगलवार को दिल्ली की तरफ आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है। रेलवे का कहना है कि ज्यादा कोहरे की वजह से 7 जनवरी को 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

6 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही ट्रेनें

वहीं ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज कई ट्रेनें 6 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं। इनमें अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन 6:30 घंटे देरी से चल रही है। वहीं जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस भी आज 6:30 घंटे देरी से चल रही है। रेलवे के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार फिरोजपुर-सिवनी ट्रेन भी 6:30 घंटे देरी से चल रही है, जबकि सिवनी-फिरोजपुर ट्रेन 4:30 घंटे लेट है। वहीं कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन आज 6 घंटे लेट है। वहीं खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन भी आज 4 घंटे देरी से चल रही है।

कई राजधानी ट्रेनें भी लेट

इसके अलावा कई राजधानी ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। वहीं ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्री काफी परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्हें जरूरी काम से जल्दी पहुंचना था, लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से अब वह नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं कुछ यात्रियों ने तो रेलवे से इसे लेकर जरूरी सुधार करने की मांग भी की है। देरी से चलने वाली ट्रेनों में जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, कामाख्या-दिल्ली मेल औक आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्स्प्रेस ट्रेन भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेवजह चेन खींचना पड़ेगा महंगा: पूर्व रेलवे ने दी सख्त चेतावनी, हजारों यात्रियों की यात्रा होती है प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading