मानसून सत्र के आज तीसरे दिन भी सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी, विपक्ष के हंगामें के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का सत्र के आज तीसरे दिन सदन में कार्यवाही शुरू हो चुकी है. लैंड फॉर जॉब मामले में बीजेपी लगातार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमलावर है और उनके इस्तीफे कर रही है. इस मांग को लेकर आज भी बीजेपी का सदन में हंगामा जारी है. सदन में नीतीश कुमार और तेजस्वी भी मौजूद हैं. प्रशनकाल शुरू हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज छात्रों को लाठी से पिटवा रहे हैं. विजय सिन्हा ने कहा नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई को लेकर पूरा देश दिवाना था, लेकिन आज सीएम ने भ्रष्टाचारियों से समझौता कर लिया है।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बोलने के बाद विपक्ष ने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी लगातार विपक्ष के लोगों से बैठने और शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े हैं।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विरोध प्रदर्शन पर बिहार सरकार सख्त और संवेदनशील, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

    Share Add as a preferred…

    मुंगेर पुलिस की अपील: प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों की पहचान बताएं, छात्रों से अफवाहों से दूर रहने को कहा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *